Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

मनकबत ख्वाजा गरीब नवाज रदिअल्लाहो तआला अन्हो। Mankabat Khwaja Gareeb Nawaz Radiallaho Ta'ala Anho

मनकबत ख्वाजा गरीब नवाज़ रदिअल्लाहो तआला अन्हो। बहरे ज़ुल्मत में तुम एक जज़ीरा ख्वाजा, बीच मंझधार में तुम एक किनारा ख्वाजा। मैंने मीरास में पायी है ग़ुलामी आक़ा, तीस पुश्तों से मैं नौकर हूँ तुम्हारा ख्वाजा। वालिये हिन्द यहाँ हिन्द में मुश्किल हैं बहुत, फ़ज़ले रब्बी से हो तुम मेरा सहारा ख्वाजा। न कोई पहले से मनसूबा न दावत कोई, तुमने अजमेर मुझे खूब बुलाया ख्वाजा। हिन्द में आप हैं सौगात-ए-रसूल-ए-अरबी, हर तरफ अबरे करम आपका छाया ख्वाजा। आरजू है के मैं फिर चाँद रजब का देखूँ, फिर बुलाने का करूँ तुमसे तक़ाज़ा ख्वाजा। अशरफ़ क़ादरी बेजोड़ है बेज़ोम नहीं, ग़ौस का हूँ तो तुम्हारा हूँ तुम्हारा ख्वाजा। ( सरकार शरफ़-ए-मिल्लत अश्शाह अशरफ़ मियाँ क़ादरी बरकाती मारहरा शरीफ़ )

Wali Ki Tasbeeh वली की तस्बीह ।

🌴🌹वली_की_तस्बीह🌹🌴 पीर मेहर अली शाह رحمت ہ اللہ علیہ गोलड़ा के प्लेटफार्म पर बैठे हुए थे वहीं प्लेटफार्म पर एक अंग्रेज़ अफसर भी अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था उसने दूर से देखा कि एक फक़ीर बैठा है फटी हुई गुदड़ी बगल में मुसल्ला हाथ में तस्बीह है उसे जुस्तजू हुई और कुछ टाइम पास की नियत से हज़रत मेहर अली शाह की तरफ बढ़ा और पास जाकर उनकी तस्बीह की तरफ इशारा करके बोला: बाबा ये क्या है?               पीर मेहर अली शाह رحمتہ اللہ علیہ ने नज़र उठा कर देखा एक अंग्रेज़ अफसर कांधे पर बंदूक लिए खड़ा है पीर मेहर अली शाह ने उस अंग्रेज़ की बंदूक की तरफ इशारा करके पूछा: ये क्या है?  उस अंग्रेज़ ने कहा : ये मेरा हथियार है ! पीर मेहर अली शाह ने कहा : ये मेरा हथियार है ! वो अंग्रेज़ खामोश हो गया फिर थोड़ी देर के बाद सवाल करता है बाबा ये तुम्हे किसने दिया? पीर मेहर अली शाह ने फ़रमाया : ये तुझे किसने दिया? वो अंग्रेज़ बोला: ये मुझे मेरे सीनियर ऑफिसर ने दिया है मेरे बॉस ने दिया है ! पीर मेहर अली शाह ने फ़रमाया : ये मुझे मेरे बॉस ने दिया है मेरे ग़ौसे आज़म ने...

Allah Ne Hum Makhlook Ko Kyon Paida Kiya ? अल्लाह ने हम मखलूक को पैदा क्यों किया ?

🕋 ﷽ 🕋           ​❥═❥ ❥  ​​इल्म ए दींन  ❥ ❥═❥​​            पैगाम  ए  उम्मते  मुहम्मदी  ﷺ   अल्लाह ने हम मख्लूक़ को पैदा क्यूँ किया !?                 ❝ इंसान परेशान क्यूँ औऱ इलाज़ क्या हैं !? ❞ ••──────•◦❈◦•──────••      ••• ➲  इंसान बीमार क्यों होता है?मुसीबतें क्यों आती हैं? आइये जानते है! ••• ➲  हम अक्सर अपने चारो तरफ परेशान, बीमार, और मुसीबत में फंसे हुए लोगो को देखते है आख़िर क्या है इन परेशानियो की वजह? हमेशा याद रखो कोई भी मुसीबत किसी की भी लाइफ में खुदा की तरफ से उस पर ज़ुल्म के तौर पर नही आती, औऱ ना ही खुदा कभी किसी पर ज़ुल्म करता है, वो तो करीम व रहीम हैं दर असल अपनी परेशानियों की वजह इंसान के अच्छे औऱ बुरे आमाल हैं जो जज़ा औऱ सज़ा की सूरत में हमारी लाइफ में आते है क्योंकि हम सब गुनाहगार हैं कब और कैसे हमसे गुनाह हो जाता हैं हमें इसका अहसास भी नही हो पाता जो कि आज हमने इसके बारे में सोचना ही बन्द कर दिया हम पर न जाने क...