Skip to main content

Allah Ne Hum Makhlook Ko Kyon Paida Kiya ? अल्लाह ने हम मखलूक को पैदा क्यों किया ?

🕋 ﷽ 🕋

          ​❥═❥ ❥  ​​इल्म ए दींन  ❥ ❥═❥​​
           पैगाम  ए  उम्मते  मुहम्मदी  ﷺ

  अल्लाह ने हम मख्लूक़ को पैदा क्यूँ किया !?

             
 

❝ इंसान परेशान क्यूँ औऱ इलाज़ क्या हैं !? ❞
••──────•◦❈◦•──────••
    
••• ➲  इंसान बीमार क्यों होता है?मुसीबतें क्यों आती हैं? आइये जानते है!

••• ➲  हम अक्सर अपने चारो तरफ परेशान, बीमार, और मुसीबत में फंसे हुए लोगो को देखते है आख़िर क्या है इन परेशानियो की वजह? हमेशा याद रखो कोई भी मुसीबत किसी की भी लाइफ में खुदा की तरफ से उस पर ज़ुल्म के तौर पर नही आती, औऱ ना ही खुदा कभी किसी पर ज़ुल्म करता है, वो तो करीम व रहीम हैं दर असल अपनी परेशानियों की वजह इंसान के अच्छे औऱ बुरे आमाल हैं जो जज़ा औऱ सज़ा की सूरत में हमारी लाइफ में आते है क्योंकि हम सब गुनाहगार हैं कब और कैसे हमसे गुनाह हो जाता हैं हमें इसका अहसास भी नही हो पाता जो कि आज हमने इसके बारे में सोचना ही बन्द कर दिया हम पर न जाने किस किस के हुक़ूक़ को अदा करना बाकी हैं लेक़िन हमने इस पर कभी गौर नहीं किया सच कहूं तो अग़र आप परेशान हैं तो अपनी परेशानी का हल ख़ुद तलाश कीजिए ग़लती कहा कहा हुई ! क्योंकि जहां ग़लती हैं वही उसका हल भी होंगा।

••• ➲  चूंकि दुख हर इंसान की ज़िन्दगी में होते है लेकिन हर इंसान की ज़िन्दगी में दुख एक अलग ही सूरत में होती है, अगर ज़िन्दगी में दुख हो ही नहीं तब आप कैसा फील करेंगे? ये तो हम नहीं जानते लकिन हम अपनी लाइफ से दुखो को रिमूव कर सकते है इसमे कोई शक नहीं है, हमारी लाइफ में दुख आने की एक बड़ी वज़ह ये भी है, कि हमारा दुसरो से उम्मीदें लगा कर बैठ जाना,औऱ जब वो दुसरा इंसान जिससे हम उम्मीद करते है, हमारी उम्मीद के खिलाफ काम करता है तब हमें जेहनी तौर पे दुख होता ही है तो फिर क्यों रखते हो उम्मीदे क्यो करते हो दूसरो पर भरोसा क्यो जोड़ते हो अपने आप को किसी दूसरे के साथ क्यो देखते हो ऐसे ख्वाब जिनको पूरा करना दूसरो की मदद के बिना मुमकीन ही नहीं है ज़िन्दगी के रास्तो को खुद बनाओ और आगे बढ़ो।

••• ➲  इस लिए उलेमा दुआओ में कहते रहते हैं या अल्लाह हमें अपने सिवा औऱ किसी का मोहताज न बना क्योंकि इंसान का सब से अच्छा मददगार अल्लाह अज़्ज़वज़ल के बाद वो खुद ही हो सकता है,उम्मीदे हमें कमज़ोर बनाती है उम्मीदे हमें काहिल और निकम्मा बनाती है उम्मीदे ही हमें ज़िन्दगी में रोने के लिए मजबूर करती है उम्मीदे ही हमारी ज़िन्दगी से सुकून को छीन कर बेचैनिया भर देती है ज़िन्दगी में जो भी करना है, वो खुद करो। तुम एक मिसाल बन जाओगे। तुमको जीने का अन्दाज़ आ जायगा। तुमको हर क़दम पर एक रौशनी मिलेगी। तुमको कभी कोई दुख नहीं होगा। तुमको फिर सहारे तलाश करने की ज़रूरत कहा रहेगी। तुम हर वो चीज पा सकोगे जो तुम ने खुद अपनी मेहनत और यकीन से हासिल की है। तुमको लोग इज़्ज़त की नज़रो से देखेंगे।तुमको इस दुन्या में कोई खरीद नहीं पायेगा। तुमको खुदा भी हर जायज़ चीज़ से नवाजेगा हम आज भी जानते हैं। और कहते हैं।"हम तो दरया है और अपना हुनर भी है मालुम जिस तरफ चलेंगे रास्ता हो जायेगा।"...✍️

 अपनी  नेक  दुआओं  में  याद  रखें..✍🏻
✪ ▭▭▭▭▭ □  ◈  □ ▭▭▭▭▭ ✪

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वजू और जदीद साइंस -

بسم الله الرحمن الرحيم वुज़ू और जदीद साइंस किस्त नम्बर 31 सर का मसह करते वक़्त بسم الله اللهم اظلنى تحت ظل عرشك يوم لا ظل الا ظل عرشك तरजुमा ::::: ऐ अल्लाह उस दिन जबकि सिवाय तेरे अर्श के और कहीं साया ना होगा मेरे सर पर अपने अर्श का साया फरमाना  ज़ेहनी तरबियत=== सर पर मसह ( हाथ फेरते वक़्त  ) गोया इस इशारे व हरकत के दौरान उस हशर के मंजर को याद दिलाया गया जहां अर्शे इलाही के साए के सिवा कोई साया ना होगा जबकिे  अल्लाह अज़ज़ा वजल के नाफरमान सवा नेज़े आफताब की तमाज़त से सख़्त परेशान रहेंगे। उस वक़्त की होलनाकी को ज़ेहन में जगह दें ताकि हमें भी अर्शे इलाही के साए में रहने की तमन्ना से सरफराज़ी बख़्शी जाए  कान के मसह के वक़्त اللهم اجعلنى من الذين يستمعون القول و يتبعون احسنة तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मुझे उन लोगों में से कर दे जो हक़ बात को कान लगाकर सुनते हैं और अच्छी बात पर अमल करते हैं  गर्दन का मसह करते वक़्त بسم الله اللهم اعتق رقبتى من النار  तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मेरी गर्दन को आग से बचा ले  ज़ेहनी तरबियत ====  इस मसह...

शबे बारात में कब्रिस्तान जाना सुन्नत है -

शबे बरात में कब्रस्तान जाना सुन्नत है| بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ उम्मुल मोमिनीन सैयदा हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि एक रात महबूबे किबरिया सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मरे पास से अचानक चले गये। जब मुझे मालूम हुआ तो मैं आपकी तलाश में निकली। अचानक मैंने आपको जन्नतुल बकी  में मौजूद पाया।  उस वक़्त आपका सर मुबारक आसमान की तरफ था। जब आपने मुझे देखा तो फ़रमाया आयशा ! रज़ियल्लाहु तआला अन्हा क्या तुझे यह खौफ़ हो गया था कि खुदा और उसकी रसूल तुझ पर जुल्म करेगा। तो मैंने अर्ज की कि मैंने यह ख्याल किया था कि शायद आप किसी अपनी दूसरी बीवी के पास तशरीफ ले गये हैं।  आपने फ़रमाया कि अल्लाह तआला पंद्रहवीं शाबान की रात में  लोगों की तौबा कुबूल करता हैं और इस रात में इस कद्र लोगों के गुनाह माफ फ़रमाता है कि उनकी तादाद बनी कलब के कबीला की बकरियों से ज़्यादा होती है। 📓तीन नूरानी रातें-25 बिरादराने इस्लाम ! शब-ए-बरात आने वाली है। तौबा करने की रात ,बन्दगी करने की रात ,मगफीरत की रात ,अल...