Skip to main content

मनकबत ख्वाजा गरीब नवाज रदिअल्लाहो तआला अन्हो। Mankabat Khwaja Gareeb Nawaz Radiallaho Ta'ala Anho

मनकबत ख्वाजा गरीब नवाज़ रदिअल्लाहो तआला अन्हो।
बहरे ज़ुल्मत में तुम एक जज़ीरा ख्वाजा,
बीच मंझधार में तुम एक किनारा ख्वाजा।

मैंने मीरास में पायी है ग़ुलामी आक़ा,
तीस पुश्तों से मैं नौकर हूँ तुम्हारा ख्वाजा।

वालिये हिन्द यहाँ हिन्द में मुश्किल हैं बहुत,
फ़ज़ले रब्बी से हो तुम मेरा सहारा ख्वाजा।

न कोई पहले से मनसूबा न दावत कोई,
तुमने अजमेर मुझे खूब बुलाया ख्वाजा।

हिन्द में आप हैं सौगात-ए-रसूल-ए-अरबी,
हर तरफ अबरे करम आपका छाया ख्वाजा।

आरजू है के मैं फिर चाँद रजब का देखूँ,
फिर बुलाने का करूँ तुमसे तक़ाज़ा ख्वाजा।

अशरफ़ क़ादरी बेजोड़ है बेज़ोम नहीं,
ग़ौस का हूँ तो तुम्हारा हूँ तुम्हारा ख्वाजा।

( सरकार शरफ़-ए-मिल्लत अश्शाह अशरफ़ मियाँ क़ादरी बरकाती मारहरा शरीफ़ )

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Allah Ne Hum Makhlook Ko Kyon Paida Kiya ? अल्लाह ने हम मखलूक को पैदा क्यों किया ?

🕋 ﷽ 🕋           ​❥═❥ ❥  ​​इल्म ए दींन  ❥ ❥═❥​​            पैगाम  ए  उम्मते  मुहम्मदी  ﷺ   अल्लाह ने हम मख्लूक़ को पैदा क्यूँ किया !?                 ❝ इंसान परेशान क्यूँ औऱ इलाज़ क्या हैं !? ❞ ••──────•◦❈◦•──────••      ••• ➲  इंसान बीमार क्यों होता है?मुसीबतें क्यों आती हैं? आइये जानते है! ••• ➲  हम अक्सर अपने चारो तरफ परेशान, बीमार, और मुसीबत में फंसे हुए लोगो को देखते है आख़िर क्या है इन परेशानियो की वजह? हमेशा याद रखो कोई भी मुसीबत किसी की भी लाइफ में खुदा की तरफ से उस पर ज़ुल्म के तौर पर नही आती, औऱ ना ही खुदा कभी किसी पर ज़ुल्म करता है, वो तो करीम व रहीम हैं दर असल अपनी परेशानियों की वजह इंसान के अच्छे औऱ बुरे आमाल हैं जो जज़ा औऱ सज़ा की सूरत में हमारी लाइफ में आते है क्योंकि हम सब गुनाहगार हैं कब और कैसे हमसे गुनाह हो जाता हैं हमें इसका अहसास भी नही हो पाता जो कि आज हमने इसके बारे में सोचना ही बन्द कर दिया हम पर न जाने क...

वजू और जदीद साइंस -

بسم الله الرحمن الرحيم वुज़ू और जदीद साइंस किस्त नम्बर 31 सर का मसह करते वक़्त بسم الله اللهم اظلنى تحت ظل عرشك يوم لا ظل الا ظل عرشك तरजुमा ::::: ऐ अल्लाह उस दिन जबकि सिवाय तेरे अर्श के और कहीं साया ना होगा मेरे सर पर अपने अर्श का साया फरमाना  ज़ेहनी तरबियत=== सर पर मसह ( हाथ फेरते वक़्त  ) गोया इस इशारे व हरकत के दौरान उस हशर के मंजर को याद दिलाया गया जहां अर्शे इलाही के साए के सिवा कोई साया ना होगा जबकिे  अल्लाह अज़ज़ा वजल के नाफरमान सवा नेज़े आफताब की तमाज़त से सख़्त परेशान रहेंगे। उस वक़्त की होलनाकी को ज़ेहन में जगह दें ताकि हमें भी अर्शे इलाही के साए में रहने की तमन्ना से सरफराज़ी बख़्शी जाए  कान के मसह के वक़्त اللهم اجعلنى من الذين يستمعون القول و يتبعون احسنة तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मुझे उन लोगों में से कर दे जो हक़ बात को कान लगाकर सुनते हैं और अच्छी बात पर अमल करते हैं  गर्दन का मसह करते वक़्त بسم الله اللهم اعتق رقبتى من النار  तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मेरी गर्दन को आग से बचा ले  ज़ेहनी तरबियत ====  इस मसह...

शबे बारात में कब्रिस्तान जाना सुन्नत है -

शबे बरात में कब्रस्तान जाना सुन्नत है| بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ उम्मुल मोमिनीन सैयदा हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि एक रात महबूबे किबरिया सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मरे पास से अचानक चले गये। जब मुझे मालूम हुआ तो मैं आपकी तलाश में निकली। अचानक मैंने आपको जन्नतुल बकी  में मौजूद पाया।  उस वक़्त आपका सर मुबारक आसमान की तरफ था। जब आपने मुझे देखा तो फ़रमाया आयशा ! रज़ियल्लाहु तआला अन्हा क्या तुझे यह खौफ़ हो गया था कि खुदा और उसकी रसूल तुझ पर जुल्म करेगा। तो मैंने अर्ज की कि मैंने यह ख्याल किया था कि शायद आप किसी अपनी दूसरी बीवी के पास तशरीफ ले गये हैं।  आपने फ़रमाया कि अल्लाह तआला पंद्रहवीं शाबान की रात में  लोगों की तौबा कुबूल करता हैं और इस रात में इस कद्र लोगों के गुनाह माफ फ़रमाता है कि उनकी तादाद बनी कलब के कबीला की बकरियों से ज़्यादा होती है। 📓तीन नूरानी रातें-25 बिरादराने इस्लाम ! शब-ए-बरात आने वाली है। तौबा करने की रात ,बन्दगी करने की रात ,मगफीरत की रात ,अल...