Skip to main content

वजू और जदीद साइंस -






بسم الله الرحمن الرحيم


वुज़ू और जदीद साइंस
किस्त नम्बर 31


सर का मसह करते
वक़्त

بسم الله اللهم اظلنى تحت ظل عرشك يوم لا ظل الا ظل عرشك


तरजुमा ::::: ऐ अल्लाह उस दिन जबकि सिवाय तेरे अर्श के और कहीं साया ना होगा मेरे सर पर अपने अर्श का साया फरमाना

 ज़ेहनी तरबियत=== सर पर मसह ( हाथ फेरते वक़्त  ) गोया इस इशारे व हरकत के दौरान उस हशर के मंजर को याद दिलाया गया जहां अर्शे इलाही के साए के सिवा कोई साया ना होगा जबकिे  अल्लाह अज़ज़ा वजल के नाफरमान सवा नेज़े आफताब की तमाज़त से सख़्त परेशान रहेंगे। उस वक़्त की होलनाकी को ज़ेहन में जगह दें ताकि हमें भी अर्शे इलाही के साए में रहने की तमन्ना से सरफराज़ी बख़्शी जाए

 कान के मसह के वक़्त

اللهم اجعلنى من الذين يستمعون القول و يتبعون احسنة


तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मुझे उन लोगों में से कर दे जो हक़ बात को कान लगाकर सुनते हैं और अच्छी बात पर अमल करते हैं

 गर्दन का मसह करते वक़्त

بسم الله اللهم اعتق رقبتى من النار

 तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मेरी गर्दन को आग से बचा ले

 ज़ेहनी तरबियत ====  इस मसह की हरकत पर ज़ेहनी तरबीयत यह है ऐ अल्लाह मेरी इस गर्दन को दोज़ख़ की आग से बचा जबकि तेरे नाफरमानों की गर्दन को आग की ज़ंजीरों से घसीटा जाएगा मसह की इस तरतीब में न सिर्फ सर और गर्दन के गिर्दे ग़ुब्बार और जरासीम को  गीले हाथ बेअसर कर देते हैं बल्कि गर्दन और हराम मुग़्ज़ spinal cord उसकी रतूबत  और गर्दन की सर्द लहरों से मुतअस्सिर करके उनकी तक़वियत और सकून का सबब होता है

 सीधा पाऊँ  धोते वक़्त

اللهم ثبت قدمى على الصراط يوم تنزيل الاقدام المنافقين


तरजुमा ==== ऐ अल्लाह मेरे क़दम पुल सिरात पर उस वक़्त क़ायम रख जबकिे  मुनाफिक़ीन के क़दम कट रहे होंगे

 ज़ेहनी तरबियत =_=_= रोज़े हिसाब जब पुल सिरात पर से हर एक को गुज़रना होगा और जिसके नीचे दोज़ख़ देहकती होगी या अल्लाह अज़ज़ा वजल  मेरे इन क़दमों से इस दुनिया में ऐसे काम ले जिसकी बदौलत में उस पुल सिरात पर से वा आसानी गुज़र सकूँ वरना मुनाफिक़ों को तो दोज़ख़ में कट कट कर गिरना होगा और उनके क़दम डग मगाऐंगे गोया पेशगी तैयारी करनी है कि हमें सिराते मुस्तक़ीम पर चलने के वक्त़ आसानिया अता फरमा

 बायाँ पाऊँ धोते वक़्त

اللهم اغفرنى ذنبا مغفورا وسعيا مشكورا وتجارة لن تبورا


 तरजुमा ====ऐ अल्लाह अज़ज़ा वजल मेरे गुनाह माफ कर मेरी कोशिश कामयाब फरमा और मेरी तिजारत ( कारोबार ) भी तबाह ना हों

ज़ेहनी तरबियत """"" इंसान अपने पाऊँ के ज़रिए चलता फिरता है नेकी या गुनाहों के कामों में अक्सर क़दम ही इस्तेमाल होते रहते हैं इसलिए दुआ सिखाई गई है कि इन क़दमों को गुनाहों के कामों से बचाकर कामयाबी और नेकी की राह पर गामज़न फरमा दीजिए और दुनयावी कारोबार या तिजारत जिसके ज़रिए में कमा रहा हूं ऐसा नफा इनायत  फरमाइए जिसको ज़वाल ना हो और मेरे क़दमों की मेहनत को मेरी तबाही का बाइस ना बनाना

इबादत और जदीद साइंस
सफा नम्बर 57

तालिब ए दुआ
मुहम्मद ज़ुलफ़िक़ार ख़ान
नईमी रज़वी क़ादरी मुरादाबादी


🌹📗🌹📘🌹📕🌹📓🌹

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Allah Ne Hum Makhlook Ko Kyon Paida Kiya ? अल्लाह ने हम मखलूक को पैदा क्यों किया ?

🕋 ﷽ 🕋           ​❥═❥ ❥  ​​इल्म ए दींन  ❥ ❥═❥​​            पैगाम  ए  उम्मते  मुहम्मदी  ﷺ   अल्लाह ने हम मख्लूक़ को पैदा क्यूँ किया !?                 ❝ इंसान परेशान क्यूँ औऱ इलाज़ क्या हैं !? ❞ ••──────•◦❈◦•──────••      ••• ➲  इंसान बीमार क्यों होता है?मुसीबतें क्यों आती हैं? आइये जानते है! ••• ➲  हम अक्सर अपने चारो तरफ परेशान, बीमार, और मुसीबत में फंसे हुए लोगो को देखते है आख़िर क्या है इन परेशानियो की वजह? हमेशा याद रखो कोई भी मुसीबत किसी की भी लाइफ में खुदा की तरफ से उस पर ज़ुल्म के तौर पर नही आती, औऱ ना ही खुदा कभी किसी पर ज़ुल्म करता है, वो तो करीम व रहीम हैं दर असल अपनी परेशानियों की वजह इंसान के अच्छे औऱ बुरे आमाल हैं जो जज़ा औऱ सज़ा की सूरत में हमारी लाइफ में आते है क्योंकि हम सब गुनाहगार हैं कब और कैसे हमसे गुनाह हो जाता हैं हमें इसका अहसास भी नही हो पाता जो कि आज हमने इसके बारे में सोचना ही बन्द कर दिया हम पर न जाने क...

शबे बारात में कब्रिस्तान जाना सुन्नत है -

शबे बरात में कब्रस्तान जाना सुन्नत है| بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ उम्मुल मोमिनीन सैयदा हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि एक रात महबूबे किबरिया सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मरे पास से अचानक चले गये। जब मुझे मालूम हुआ तो मैं आपकी तलाश में निकली। अचानक मैंने आपको जन्नतुल बकी  में मौजूद पाया।  उस वक़्त आपका सर मुबारक आसमान की तरफ था। जब आपने मुझे देखा तो फ़रमाया आयशा ! रज़ियल्लाहु तआला अन्हा क्या तुझे यह खौफ़ हो गया था कि खुदा और उसकी रसूल तुझ पर जुल्म करेगा। तो मैंने अर्ज की कि मैंने यह ख्याल किया था कि शायद आप किसी अपनी दूसरी बीवी के पास तशरीफ ले गये हैं।  आपने फ़रमाया कि अल्लाह तआला पंद्रहवीं शाबान की रात में  लोगों की तौबा कुबूल करता हैं और इस रात में इस कद्र लोगों के गुनाह माफ फ़रमाता है कि उनकी तादाद बनी कलब के कबीला की बकरियों से ज़्यादा होती है। 📓तीन नूरानी रातें-25 बिरादराने इस्लाम ! शब-ए-बरात आने वाली है। तौबा करने की रात ,बन्दगी करने की रात ,मगफीरत की रात ,अल...